बीकानेरNidarindia.com विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही है। दोनों बड़े दल कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों के दौरे लगातार हो रहे है। कार्यकताओं की नब्ज टटोल ने के लिए पार्टी के उच्च स्तर के पदाधिकारी बीकानेर का दौरा कर रहे है।

अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव प्रवक्ता राज्यसभा सांसद और राजस्थान की सह प्रभारी रनजीत रंजन एक दिवसीय दौरे पर 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बीकानेर आएगी। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की वे यहां बीकानेर जिले की विधानसभा सीटों के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से वार्ता करेगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए रंजन का दौरा महत्पूर्ण माना जा रहा है।




