बीकानेरNidarindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आ रहे है। इसको देखते हुए प्रशासनिक अमले के साथ ही पार्टी के विधायक, मंत्री भी तैयारियों में जुटे हैं। सीएम विजिट को लेकर शनिवार देर रात को काबिना मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एमएम ग्राउण्ड पहुंचे, उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मैदान में कल मिशन 2030 के तहत पापड़, भुजिया उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। मैदान में पहुंचे डॉ.कल्ला ने लोगों के बैठने, पानी, छांव सहित अन्य सुविधाओं के साथ ही सीएम के आने-जाने के रास्ते का अवलोकन किया। वरिष्ठ आरएएस अधिकारी ए.एच.गौरी ने उन्हें सारी व्यवस्थाएं बताईं।




