बीकानेरNidarindia.com लूणकरणसर थाना क्षेत्र के धीरेरां में एक अज्ञात वाहन ने रामदेवरा जा रहे पैदल जातरू को टक् कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में परिवादी हनुमानढ़ केक जझडावाली निवासी अर्जुनराम सांसी ने लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज कराया है।
उसने पुलिस को बताया कि प्रार्थी के घर में बीते ४० साल से कृष्णलाल पुत्र नथुराम रहता था। वह रामदेवरा जाने के लिए घर से पैदल निकला था। इस दौरान धीरेरां के पास एनएच-६२ पर १२ सितंबर को सुबह ७:३० बजे किसी अज्ञात ट्रक ने उसे टक् कर मारी दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





