- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे साथ
- कई स्थानों पर होगा स्वागत…
बीकानेरNidarindia.com भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 10 सितंबर को बीकानेर आएगी। इसको लेकर शहर भाजपा तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। यात्रा के यहां पहुंचने पर भीतरी परकोटा में साले की होली पर आमसभा होगी। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों से चर्चा की गई है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया भाजपा कार्यकर्ताओ को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।




साथ रहेंगे केन्द्रीय मंत्री
इस यात्रा में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कानून मंत्री, संसदीय, संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आएंगे। यात्रा संयोजक दीपक पारीक ने बताया शाम 6:00 बजे यात्रा बीकानेर प्रवेश करेगी यात्रा जयपुर रोड से होते हुए म्यूजियम सर्किल, दीनदयाल सर्किल,नयाशहर थाना क्षेत्र होते हुए आम सभा स्थल पर शाम 7:30 बजे साले की होली पहुंचेगी। महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया इस यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता और आमजन यात्रा का स्वागत करेंगे।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा इस परिवर्तन यात्रा को लेकर आमजन में उत्साह है और बीकानेर की जनता परिवर्तन को आतुर है। कार्यकर्ता घर घर जाकर निमंत्रण भी देंगे। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी ने कहा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए जनता परिवर्तन लाने को तैयार है। परिवर्तन यात्रा के लेकर उत्साह का माहौल है।
यह हुए शामिल…
बैठक में सह संयोजक कुणाल कोचर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, विनोद करोल, अजय खत्री, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, सोहन चांवरिया, राजाराम विश्नोई, वेद व्यास, निशांत गौड़, मदन सोनी, लक्ष्मण राजपुरोहित, धीरज पंडित मौजूद रहे।
जयपुर रोड पर युवा नेता शेखावत करेंगे स्वागत

परिवर्तन यात्रा के बीकानेर में प्रवेश करने पर जयपुर रोड पर वृंदावन एंक्लेव में युवा भाजपा नेता और पूर्व विधासभा क्षेत्र से भाजपा दावेदार डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जयपुर रोड पर तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया गया है।






