राजनीति : बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कल बीकानेर आएगी, स्वागत की तैयारियों में जुटे नेता - Nidar India

राजनीति : बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कल बीकानेर आएगी, स्वागत की तैयारियों में जुटे नेता

 तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे नेता…

बीकानेरNidarindia.com बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रविवार को बीकानेर पहुंचेगी। इस दौरान कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। बीकाने में यात्रा के स्वागत के लिए बीजेपी नेता सक्रिय हो गए है। शुक्रवार को स्वागत स्थल और सभा स्थलों का जायजा लिया।

दिलीप पुरी के नेतृत्व में यहां स्वागत
बीजेपी के नेता और पूर्व से दावेदार दिलीप पुरी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। दिलीप पुरी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जयपुर रोड पर छ: न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान, सोफिया स्कूल के सामने एक विशेष स्वागत का कार्यक्रम रखा है। आईटीआई सर्किल पर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पुरी ने कहा कि यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मौजूदा कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट और जनविरोधी नीतियों, महिला अत्याचार युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़, किसानों की बदहाली और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ यह परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के बीकानेर में प्रवेश पर शाम 5 बजे श्री छ: न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान, जयपुर रोड़ पर विशाल स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा।

चौथीबार खिलेगा कमल…
पत्रकार वार्ता में दिलीप पुरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व विधानसभा से उन्होंने टिकट जरूर मांगा, लेकिन पार्टी जिसको भी टिकट देगी, वो उनके साथ पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा में चौथी बार भी कमल ही खिलेगा। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ काम रहे हैं।

शेखावत यहां करेंगे स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व से दावेदार डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से जयपुर रोड पर यात्रा के प्रवेश करते ही वृंदावन एंक्लेव कॉलोनी के प्रवेश द्वार के पास स्वागत किया जाएगा। शेखावत के नेतृत्व में यात्रा की स्वागत सभा रखी गई है । इसमें बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत करके राजस्थान में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी यात्रा की अगुवाई करेंगे।


इससे पूर्व शनिवार को यात्रा की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित आयोजन स्थल पर पहुंचकर भाजपा नेता शेखावत और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभा की तैयारी का जायजा लिया ।
यात्रा की तैयारियों हेतु विक्रम सिंह भाटी, विष्णु साध, जुगल सिंह बेलासर, सतेंद्र सिंह, सुनील मेघवाल, राहुल वाल्मीकि, ईजि. करण नायक, इमरान कायमखानी, रामधन डागा, राधेश्याम राठी, गौरव सिंह कालीपाहडी, दीपक सिंह बरडादास, निमेश् सुथार, राजेंद्र नायक, देवकिशन कुमावत, विक्रम सिंह बिदावत, विजेंद्र सिंह भाटी जुटे रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *