पैदल जत्था 16 सितंबर को होगा रवाना




बीकानेरNidarindia.com पोकरण स्थित मां आशापुरा के दर्शन के लिए बीकानेर से इस बार भी पैदल यात्रियों का जत्था जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। आशापुरा पैदल यात्री संघ (गिरीराज मंडल, बीकानेर) के तत्वावधान में आज रात को बिस्सा चौक में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र बिस्सा ने बताया कि जागरण में सांवरमल रंगा, नरोतम रंगा, राधेश्याम बिस्सा सहित नगर के ख्यातिनाम कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आशापुरा पैदल यात्री संघ का पैदल जत्था इस बार 16 सितंबर को बिस्सा चौक से रवाना होगा। अध्यक्ष देवेन्द्र बिस्सा के अनुसार संघ में इस बार सौ के करीब सदस्य पैदल जा रहे हैं। पैदल यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं रामेदवरा और पूनरासर जाने वाले पद यात्रियों की सेवा के लिए भी संस्थाएं तैयार हो रही है।
जागरणों की रहेगी धूम
लोक देवता बाबा रामदेव, पूनरासर, सियाणा भैरव, कोड़मदेसर, तौलियासर, शीशा भैरव, ओसियां, जेठा भुट्टा पीर, गेमनापीर सहित मेले इसी माह में भरेंगे। बीकानेर की परम्परा के अनुसार रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्री संघ भक्ति जागरण आयोजित करते है। बीकानेर में इन दिनों जागरणों का दौर शुरू हो गया है। यह सिलसिला इस माह के अंत तक चलेगा।






