बीकानेरNidarindia.com नया शहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को चुंगी चौकी के पास करमीसर चौराह पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस संबंध में बंगला नगर निवासी परिवादी उमेश सियाग पुत्र सुखराम ने पुलिस को लिखवाई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते विष्णु बिश्नोई, नरेन्द्र डेलू, अर्जुन भाट व एक अन्य ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे चुंगी चौकी स्थित उसके ऑफिस में आकर उसे जान से मारने के लिए फायरिंग की और ऐलानिया धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





