बीकानेरNidarindia.com अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सी.ओ. शालिनी बजाज ने टीम गठित कर पठानों का मोहल्ला, फड़बाजार निवासी दानिश लोदी को कीर्ति स्तम्भ के पास से गिरफ्तार किया है। अरोपी के पास एक अवैध देशी कट्टा जब्त किया गया है। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, कॉन्स्टेबल अशोक, कैलाश, जगदीश, ईमीचंद, रविकुमार आदि शामिल रहे।





