राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम: अब हर बस में जरूरी होंगे रोडवेज के चालक परिचालक - Nidar India

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम: अब हर बस में जरूरी होंगे रोडवेज के चालक परिचालक

एमडी ने जारी किए आदेश, जल्द ही लागू होगी नई व्यवस्था
बीकानेरNidarindia.com
रोडवेज की प्रत्येक बस में अब राजस्थान राज्य पथ परिहवन निगम का एक कार्मिक मौजूद रहेगा। इसके लिए हाल ही में मुख्य प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने आदेश जारी किए है। इसके अनुसार अब निगम की हर एक बस में चालक या परिचालक रोडवेज का होना जरूरी होगा। इसमें जो बसें अनुबंधित है, उनमें यदि चालक निजी है, तो परिचालक रोडवेेज का होगा। वही जो बसे रोडवेज की ही है, उनमें यदि इनमें परिचालक निजी है, तो चालक रोडवेज का ही होगा। मुख्य उद्देश्य रोडवेज बसों में चौकसी रखना है। किसी भी तरह की छीजत पर अंकुश लगाया जा सके।
चल रही है कवायद

एमडी के निर्देश के बाद बीकानेर आगार में इस आदेश की पालना करने की कवायद चल रही है। प्रबंधन स्तर पर बसों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें अनुबंधन और रोडवेज बसों में गणना की जा रही है कि कितनी बसों में अनुबंधित परिचालक और चालक लगे हुए है। इसके आधार पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

बीकानेर आगार में 100 बसें
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बीकानेर आगार के मुख्य प्रबंधक अंकित शर्मा के अनुसार वर्तमान में 100 बसें संचालित हो रही है। इनमें 38 बसें अनुबंधित है। साथ ही 62 बसें है जो रोडवेज की खुद की है। इनमें बसों में फिलहाल 53 बस सारथी लगे हुए हैं। जो परिचालन का काम देख रहे हैं। इनमें अनुबधित और रोडवेज की बसें शामिल है। एमडी से नए आदेश मिले है, उनकी क्रियान्विति के प्रयस किए जा रहे है।

निजी वाहन के कारण घाटा
निजी वाहनों, लोक परिवहन की बसों के कारण रोडवेज को घाटा वहन करना पड़ रहा है। लगातार राजस्व की हानि हो रही है। प्रदेशभर में रोडवेज की बसों समान्तर लोक परिवहन की बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा भी निजी बसों और वाहनों के कारण भी रोडवेज का यात्रीभार प्रभावित हो रहा है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *