लाठियों से मारपीट कर कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप, मामला दर्ज - Nidar India

लाठियों से मारपीट कर कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेरNidarindia.com मारपीट का एक मामला व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी स्वर्ण जयंती, सागर रोड निवासी विरेन्द्र योगी पुत्र दलीप सिंह योगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि 6अगस्त को शाम करीब आठ बजे वो सागर रोड पर एआरएस स्कूल से पहले, जेजेपी पार्टी कार्यालय के सामने अपनी कार से पहुंचे थे, इस दौरान जैसे ही कार रोकी राजू तर्ड़ करीब 10-12 लडक़ों के साथ गाडिय़ों में वहां पर आया और लाठियों, सरियों से परिवादी व उनके साथियों पर हमला बोल दिया। साथ ही परिवादी की कार के सभी शीशे तोड़ दिए, कार को क्षतिगस्त कर दिया और जाते समय मोबाइल भी छीनकर ले गए। पुलिस ने जसरासर निवासी राजू तर्ड और १०-१२ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *