क्राइम : घर में घुसकर की मारपीट, पांच लाख रुपए मांगने का आरोप, मामला दर्ज... - Nidar India

क्राइम : घर में घुसकर की मारपीट, पांच लाख रुपए मांगने का आरोप, मामला दर्ज…

बीकानेरNidarindia.com मारपीट का एक मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में भुजिया बाजार, हाल आर्य समाज स्कूल के पास रहने वाली कुसम जैन पत्नी सुरेन्द्र जैन मामला दर्ज कराया है।

परिवादी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि 27 जुलाई को परमेश्वरी देवी, चैनसुख, बच्छराज और अन्य लोगों ने एकराय होकर परिवादी के मकान घुसकर उसके पुत्र के साथ मारपीट की, घर का सामान बाहर फेंक दिया और पांच लाख रुपए की मांग की। आरोप है कि रुपए नहीं देने पर मकान पर कब्जा करने की धमकी दी और पीडि़त पक्ष की मोटरसाइकिल पूर्व में ले रखी थी, जो वापस नहीं दी। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *