बीकानेरNidarindia.comजयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में लोहे के कारखाने में चोरी का एक मामला सामने आया है।

परिवादी उदासर निवासी घनश्याम पुत्र मोहनलाल ने रिपोर्ट लिखवाई है कि नखत बन्ना मंदिर के पास उदासर में उसके कारखाने को 22जुलाई रात आठ बजे वो बंद करके गया था, लेकिन अगले दिन सुबह ९ बजे आकर देखा तो कारखाना का ताला टूटा हुआ था और कारखाने से एक बैल्डिंग मशीन, गरेन्डर मशीन और लोहे का सामान को चुराकर ले गया।




