आरबीआई जयपुर को मिले 14 जाली नोट, दो अलग-अलग बैंकों से गंदे नोट भेज गए थे, उसमे निकले जाली नोट 

बीकानेरNidarindia.com बैंकों से भेजे गए गंदे नोटों में एक दर्जन से ज्यादा नोट नकली पाए गए है। इस संबंध में कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया गया है। जयपुर स्थित आरबीआई में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत तृप्ती तोसावरा पत्नी विजेन्द्र निवासी वसुंधरा कॉलोनी, जयपुर ने इस संबंध में गांधी नगर पुलिस थाना जयपुर में मामला दर्ज करया था, जो डाक के जरिए 10 जुलाई को कोटगेट पुलिस को प्राप्त हुआ है।

इसमें दो बैंकों का हवाला दिया गया है। पहला मामला रानी बाजार स्थित पीएनबी बैंक का है। बैंक की ओर से मई 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच भेजे गए गंदे नोटों के परीक्षण में 100 रुपए के 7 नोट जाली पाए गए। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक की ओर से नवम्बर 2022 से अप्रेल 2023 के मध्य भेजे गए गंदे नोटों के परीक्षण में 100 के 7 नकली पाए गए है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *