बीकानेर : छात्रा-शिक्षिका लापता प्रकरण, पुलिस ने किया पटाक्षेप, टीचर को भेजा जेल, बालिका को किया सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द - Nidar India

बीकानेर : छात्रा-शिक्षिका लापता प्रकरण, पुलिस ने किया पटाक्षेप, टीचर को भेजा जेल, बालिका को किया सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द

बीकानेरNidarindia.com श्रीडूंगरगढ से लापता हुई छात्रा-शिक्षिका के चर्चित प्रकरण का गुरुवार को पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। पुलिस चेन्नई से इन दोनों को श्रीडूंगरगढ ले आई है। यहां पूछताछ के बाद शिक्षिका के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दूसरी ओर छात्रा नाबालिग होने के कारण उसे चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी (सीडब्ल्यूसी) को सुपुर्द कर दिया गया है। सीडब्ल्यूसी इसे बालिका की इच्छा और परिजनों से बातचीत के बाद घरवालों को सौंप सकती है। पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर सहारण के अनुसार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेन्नई तक जाकर दोनों को लाने में सफलता हासिल की है। आगे भी जांच में जो स्थितियां सामने आएगी उसी अनुरूप कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि श्रीडूंगरगढ़ में बीते सात दिन से माहौल गरमाया हुआ था। लापता नाबालिग छात्रा को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द करने की मांग लेकर यहां धरना चल रहा था। इस दौरान बाजार भी बंद किए।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *