बीकानेरnidarindia.com उधार दिए रुपए मांगने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी रामपुरा बस्ती निवासी जोवद हसन पुत्र ख्वाजा हसन ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।

उसने पुलिस को बताया कि भुट्टा बास निवासी अंकल उर्फ रफीक ने 18 हजार रुपए मांगे थे, जोवद ने दिए लेकिन वापस मांगने पर २६ जून को प्रार्थी के साथ अंकल उर्फ रफीक और हमीद ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।





