बीकानेरNidarindia.com कोटेगेट थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर लालजी होटल के समीप एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

कोटगेट थाने के एएसआई कुलदीप यादव ने बताया कि शाम करीब चार बजे इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो अधेड़ उम्र का व्यक्ति मृत मिला। जिसके शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार संभवत यह व्यक्ति कैंसर से पीडि़त था। मृतक की उम्र ४५ से ५० के बीच बताई जा रही है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।





