बीकानेरNidarindia.com गंगानगर सर्किल से पूगल रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में परिवादी कुम्हारों का मोहल्ला, कोतवाली के पीछे रहने वाली कविता जैन पत्नी शंकरलाल ने सदर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी का अरोप है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनके पुत्र को टक्कर मार दी इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





