बीकानेरNidarindia.com नया शहर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई विवाहिता की मौत के बाद उसके पति ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया था। इस मामले में मृतक के पिता ईदगाह बारी बाहर निवासी कंवरलाल पंवार ने पुत्र के ससुराल पक्ष पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने, उनके पुत्र को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया है।





कंवरलाल ने पुलिस को बताया है कि उनका पुत्र रातभर लापता रहा, फिर अगले दिन मोहल्ले वालों ने बताया कि उसने मेघवालों के श्मसान में फांसी लगा ली है। मृतक के पिता ने प्रदीप भाटी, सास किरण, साले मोन्टी, मामी ससूर किशनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Post Views: 230





