बीकानेरNidarindia.comगजनेर थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। परिवादी नोखा दैया गांव में सहायक वनपाल घनश्याम मीणा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून को रात 9:45 बजे जब वे गश्त कर रहे थे, इस दौरान गीली लकड़ी से भरी एक पिकअप को रोका, तो उसके मालिक व उसके साथ 4-5अन्य लोगों ने उसके व बेलदार के बेटे बुधराम के साथ मारपीट की और जाति सूचक गालिया निकाली।
साथ स्थानीय चौकीदार को पिकअप से धक्का देकर नीचे पटक दिया जिससे कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस ने रणधीसर निवासी जमाल खान, आस्कर, दिलीपसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





