बीकानेरNidarindia.com बीछवाल थाने में राजस्व को नुकसान पहुंचाने का एक मामला इस्तगासे से दर्ज हुआ है।
परिवादी बिश्नोई धर्मशाला के समीप रहने वाले राजेश गुप्ता ने आरोप लगाते पुलिस को बताया कि लोक सेवक रहते हुए अपने पद का कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कुल 1,29,34,403 रुपए की राजस्व अपवंचना की है।
इस मामले में व्यास कॉलोनी निवासी रेणु गुप्ता, इकबाल हुसैन समेजा, उदासर निवासी संजय चौधरी, सुनील सोनी पुत्र गणेश सोनी और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।





