क्राइम : भिक्षावृति से नाबालिग बालक को मुक्त कराया…

बीकानेरNidarindia.com अरविन्द कुमार भारद्वाज पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी विरोधी और गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को भिक्षावृति से एक नाबालिग को मुक्त कराया।

उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनबिहारी पार्क के पास मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने भिक्षावृति में संलिप्त नाबालिग एक बालक को रेस्क्यू कर भिक्षावृति से मुक्त करवाकर पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। मंदिर व आस पास के स्थानों पर आमजन को नाबालिग बच्चों के भिक्षावृति उन्मूलन के संबंध चलाए जा रहे विशेष अभियान के संबंध में प्रचार-प्रसार व जानकारी प्रदान की गई।

यह टीम रही सक्रिय…

पुलिस की कार्रवाई में अरविन्द कुमार भारद्वाज पुलिस निरीक्षक प्रभारी मानव तस्करी प्रकोष्ठ,रिशीकुमार,नरेन्द्र सिंह,भूराराम,रामनिवास,ईमीचन्द,उषारानी ने भागीदारी निभाई।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *