आस्था : भक्तों के दुखों को हरने के लिए आते है भगवान, व्यास पीठ पर हुआ दिव्यांशु नारायण का तिलक... - Nidar India

आस्था : भक्तों के दुखों को हरने के लिए आते है भगवान, व्यास पीठ पर हुआ दिव्यांशु नारायण का तिलक…

बीकानेरNidarindia.com मोहता के चौक में स्थित मरुनायक मंदिर में शुक्रवार को व्यास पीठ पर कथा व्यास के रूप में दिव्यांशु नारायण व्यास का तिलक किया गया। भागवताचार्य डॉ.गोपाल नारायण के अनुसार रत्ताणी व्यास बारीदार पंचायत की ओर से व्यास गद्दी पर अनिल करनानी ने दिव्यांशु का तिलक किया।

व्यास परम्परा के अनुसार पंडित दिव्यांशु नारायण ने इस मौके पर कथा का वाचन किया। उन्होंने श्रीमदभागवत के दशम स्कन्ध में वर्णित ग्वाला और गायों को दावानल से बचाने की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के सारे दुखों को दूर करते है जब भक्त पूर्ण विश्वास और भाव से पुकारते है ईश्वर उनकी सभी अभिलाषाओं को पूर्ण करते हैं।

इस मौके पर भागवताचार्य डॉ.गोपाल नारायण व्यास, पं.नितेश व्यास,अनिल करनानी पं.भैंरू रतन व्यास,महेंद्र व्यास, पंडि़त उपेंद्र नारायण, पंडि़त कुमार दत्त आदि मौजूद थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *