बीकानेरNidarindia.com जयपुर-जोधपुर बाइपास पर रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट के समीप एक ट्रक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार दो जने चोटिल हो गए।


इस संबंध में कईएमरोड स्थित मक्खन जनरल स्टोर निवासी केश्व पुत्र कौशल कुमार विजय ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि चार मई को उनके पिता व भुआ अपने वाहन से आ रहे थे, इस दौरान करीब दोपहर एक बजे बाईपास पर पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे प्रार्थी के पिता के शरीर पर गंभीर चोटें आई और उनकी बुआ के शरीर में गंभीर चोटें आई है। इस दुर्घटना में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।

Post Views: 133







