बीकानेरNidarindia.comशहर में बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। यह चोर पलक-झपकते ही बाइक पर हाथ साफ कर देते हैं।
ताजा मामला कोर्ट परिसर का सामने आया है। इस संबंध में इंद्रा कॉलोनी निवासी संदीप चौधरी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस जिसका बायां इंडिकेटर टूटा हुआ था, २६ अप्रेल को कचहरी परिसर में वह सुबह १० से ११ बजे के बीच में खड़ी कर गया था, लेकिन वापस आया तो नदारद थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





