बीकानेरNidarindia.com शहर के लोगों को कोटगेट और सांखला फाटक से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए पूर्व में अंडर ब्रिज बनाने की घोषणा हुई थी, जिस स्थान पर यह ब्रिज बनने है, वहां पर सोमवार को जिला कलक्टर ने भी अवलोकन किया है।

उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाकर जल्दी से जल्दी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम हो और आमजन को राहत मिल सके।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता नरेश जोशी, नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता भव्य दीप सहित संबंधित विभागों की अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वर्ष के बजट में कोटगेट और सांखला फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की घोषणा की और इसके लिए 35 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए। इसके मद्देनजर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को साथ लेकर स्थल का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *