क्राइम : मारपीट कर नकदी रुपए छीनने का आरोप, मामला दर्ज - Nidar India

क्राइम : मारपीट कर नकदी रुपए छीनने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेरNidarindia.com लाठियों से मारपीट कर नकदी रुपए छीनने का एक मामला जय नारायण व्यास कॉलोनी में दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार करमीसर निवासी असरफ अली पुत्र अब्दुल गनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22मार्च की रात करीब नौ बजे नापासर रोड पर गुरुद्वारा के समीप उस पर राजकुमार जाट, बेगाराम सारण, कुशाल सारण, रामकिशन, रामदेव सहित कुछ अन्य लोगों ने लाठियों से पीटा, बीच-बचाव में आए प्रार्थी के दोस्त विजयपाल को भी लाठियों से पीटा जिससे वे दोनों चोटिल हो गए।

सभी लोगों के हाथों में लाठियां थी, आरोप है मारपीट करने के बाद प्रार्थी की कार के शीशे भी तोड़ दिए और जेब में रखी राशि 14हजार 800 नकदी भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एचसी वियज सिंह को सौंपी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *