बीकानेर : संघर्ष को मिली सफलता, जेएनवी कॉलोनी से शराब ठेका हटाया, लोगों ने जताई खुशी…

बीकानेरNidarindia.com जय नारायण व्यास कॉलोनी के रिहायशी इलाके से शराब ठेका हटाने के विरोध में सात अप्रैल से धरना दिया जा रहा था।

बुधवार को ठेका हटने पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने संभागीय आयुक्त, प्रशासनिक अधिकारी और ऊर्जा मंत्री का अभार जताते हुए खुशी का इजहार किया है।

गौरतलब है कि बीते करीब 12 दिनो से मोहल्ला निवासी शराब ठेका हटाने की मांगा को लेकर धरना दे रहे थे। इसमें शिंवरी चौधरी, रुकमणी, संगीता, नीलम सरस्वत, मुमताज, हमीदा,तारा, गीता, तुलसी, सरोज देवी, चुकी देवी, हस्तु देवी, आरू ,शांति देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। वहीं मनोज यादव, किसना राम राइका, लूणाराम मोहन लाल, बाबू खान, बरकत खान हेतराम सियाग, हिमांशु शर्मा सहित मोहल्ले के जागरुक नागरिकों ने भागीदारी निभाई।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *