बीकानेर.जयपुरNidarIndia.com भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बीकानेर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
बीकानेर से कई भाजपा नेताओं जयपुर पहुंचकर राठौड को बधाई दी। भाजपा नेता डॉ.सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच कुंदन सिंह राठौड़, स्वामी रांकावत समाज के अध्यक्ष विष्णु साध ने सहित कई नेता राठौड़ के जयपुर निवास पर पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर और बुके भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं सभी नेताओं ने सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी।




