राजनीति : आज देश का माहौल चिन्तिाजनक है, पत्रकारों के साथ स्नेह मिलन समारोह में क्या बोले कांग्रेस नेता मदन मेघवाल, देखें वीडियो

बीकानेरNidarIndia.com डॉ.भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने कहा है कि आज देश में जो माहौल है वो चिन्ताजनक है।

मेघवाल ने गुरूवार को सर्किट हाउस में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया, उसमें पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जब भी मिलो वो स्नेह मिलन ही होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में लोगों में स्नेह का अभाव है, आज एक दूसरे में दरार पैदा हो रही है।

इससे गंगा-जमुनी संस्कृति है जो कहीं न कहीं तार-तार हो रही है। यह नुकसानदायक है जयपुर बंम बलास्ट मामले में पर सचिन पायलट के बयान के सावाल पर उन्होंने कहा कि हलांकि उन्होंने यह फैसला अभी पढा नहीं है, इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन यदि सचिन पायलट ने कहा कि पुलिस इस मामले में फेल रही है, तो उक्त मामले की जांच होनी चाहिए, जिसने भी गलती की है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

आगामी विधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीकानेर में जहां से भी निर्देश करेगी वो विधानसभा का चुनाव लडेंगे। गौरतलब है कि आईपीएस की नौकरी छोडकर राजनीति में आए मदन गोपाल मेघवाल बीते लोकसभा चुनाव में अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इस बार गहलोत सरकार ने उन्हें अम्बेडकर पीठ का महानिदेशक मनोनीत किया है। सामाजिक समारोकार के कार्यों में भी अग्रिण रहते हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *