बीकानेरNidarIndia.com जिला में कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को दो नए पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है।
सीएमएचओ डॉ अबरार अहमद के अनुसार आज दो नए मरीज आए है इसमें एक 30 साल का युवक है, जो हरिद्वार जाकर आया था, स्टेषन पर ही सेम्पल दिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हलांकि इसमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। सीएमएचओ के अनुसार इसके दोनों वैक्सीन लगी हुई है।
वहीं दूसरी मरीज श्रीगंगानगर निवासी एक 60 साल की महिला है, जो पीबीएम के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती है, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस महिला के भी दोनों डोज लगी हुई है।





