बीकानेर NidarIndia.com बीछवाल फिल्टर प्लांट एवम मध्यवर्ती पंप हाउस पर आवश्यक रख रखाव के कार्य के कारण आज बीछवाल से जलापूर्ति वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

अधीक्षण अभियंता के अनुसार इस दौरान सुभाषपुरा, कुचिलपुरा, फडबाजार, हरिजनों की बड़ी गुवाड, कमला कॉलोनी, पजाबगिरान मोहल्ला, विवेक नगर, रानी बाजार, घड़सीसर, कायम नगर, फैक्टरी रोड 1 से 12,पवनपुरी,
हाउसिंग बोर्ड, सुदर्शना नगर, करनी नगर, गांधी कॉलोनी, वल्लभ गार्डन, केईएम रोड, कसाई बारी,रानी बाजार,गोगागेट के आसपास का क्षेत्र,जय नारायण व्यास कॉलोनी,तिलक नगर,खतुरिया कॉलोनी,सादुलगंज,सादुल कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में जल सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी





