बीकानेरNidarIndia.com जामसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत आज बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ क्विंटल अवैध डोडा-पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने के आरोप में दो कारों को भी जब्त किया। आरोपी शख्स से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
जामसर थानाधिकारी इन्द्रकुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में राजेन्द्र उर्फ चानण पुत्र लालचन्द वाल्मिकि निवासी अभौली, सिरसा को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही दो कारों में मादक पदार्थ जब्त होने के कारण अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। इन प्रकरणों का अनुसंधान कालू थाना प्रभारी सुरेश कुमार मील को सौंपा गया है।





