बीकानेरNidarIndia.com मोबाइल पर बात करते हुए पैदल चल रहे एक व्यक्ति का पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार मोबाइल छीन ले गए।
इस संबंध में परिवादी सादुल गंज निवासी सुमित शर्मा पुत्र सज्जन शर्मा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शर्मा ने पुलिस को बताया कि वो 11 फरवरी को रात 8:50 से 9:10 के बीच में मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था, इस दौरान पीछे दो युवक बाइक पर आए और मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने जांच रामस्वरूप हैड कानि. को सौंपी है।




