राजस्थान : बोर्ड सीईटी समान पात्रता परीक्षा 4 फरवरी से, तैयारियों में जुटा प्रशासन... - Nidar India

राजस्थान : बोर्ड सीईटी समान पात्रता परीक्षा 4 फरवरी से, तैयारियों में जुटा प्रशासन…

जयपुरNidarIndia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 4 फरवरी (शनिवार), 05 फरवरी (रविवार) एवं 11 फरवरी (शनिवार) को 6 चरणों में बोर्ड सीईटी समान पात्रता (सीनियर सेकेंडरी स्तर) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए जयपुर जिला कलक्टे्रट में नियंत्रण कक्ष बनाया गया। परीक्षा का प्रथम चरण 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय चरण अपरान्ह 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक व तृतीय चरण 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, चतुर्थ चरण अपरान्ह 2:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक एवं पंचम चरण 11 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व षष्ठम चरण अपरान्ह 2:30 बजे से शम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 02 व 03 फरवरी एवं 9 व 10 फरवरी प्रात को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एवं 4, 5 एवं 11 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।

——-

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *