बीकानेरNidarIndia.com नया शहर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल और ११ जिन्दा कारतूस बरामद किए है।




साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले सप्लायरों को भी नामजद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में अमित कुमार अति पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में दीपचंद आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त नगर के निकट सुपरविजन में वेदपाल पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर व डीएसटी टीम ने अवैध हथियार की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया।
इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम को इतला मिली की कुछ संदिग्ध व्यक्ति हाल ही के दिनों में अवैध पिस्टल के साथ घूम रहे हैं, साथ ही कुछ बड़ी मात्रा में बाहर से हथियार लाकर बीकानेर शहर के आवारा किस्म के लडक़ो को हथियार सप्लाई करते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलॉड करते रहते है। बीकानेर में कई लोगों ंके पास अवैध हथियार है। ऐसे में कभी भी वारदात को अंजाम दे सकते है। उक्त सूचना को डीएसटी टीम ने गहनता से विश्लेषण करते हुए उक्त संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारियां जुटाई जिससे यह तथ्य सामने निकल कर आया की उन लोगों के पास अवैध हथियार है।
पहला प्रकरण…
विश्वसनीय सूत्रों से पुलिस को मिली सुचना मिली थी कि बाबूलाल मूण्ड पुत्र करणाराम जाति जाट उम्र 25 वर्ष निवासी तिलकनगर जो अवैध हथियार लिए हुए पूगल रोड पुलिया के पास घूम रहा है, किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इससे थानाधिकारी नयाशहर को अवगत कराया गया।
जिस पर जिला विशेष टीम व नया शहर थाना के हंसराज हैडकानि मय टीम ने गम्भीरता से त्वरित कार्यवाही करते हुए पूगल रोड पुलिया के पास पहुंच कर संदिग्ध गतिविधियों व लोगों पर कड़ी निगरानी की। इस दौरान बाबूलाल मूण्ड दिखाई दिया, वह पुलिस टीम को देख कर वहां से भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए गए और आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।
दूसरा प्रकरण…
विश्वसनीय सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुकेश पुत्र ओमप्रका जाति बिनोई उम्र 30 साल निवासी राणीसर बास पुलिस लाईन के पीछे अवैध हथियार लिये हुए मुर्गा ग्राउण्ड के अन्दर घूम रहा है। इसकी जानकारी नयाशहर थानाधिकारी को दी गई, इसके बाद जिला विशेष टीम व नया शहर थाना के भी राम हैडकानि मय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुर्गा ग्राउण्ड पहुंचकर संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी। टीम को संदिग्ध शख्स मुकेश बिश्नोई दिखाई दिया, वह पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने लगा जिस पर पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।
तीसरा प्रकरण…
पुलिस को सूचना मिली थी कि इन्द्रजीत उर्फ विराट भार्मा पुत्र मुनीराम भार्मा उम्र 22 साल जाति ब्राहम्ण निवासी गुसांईसर छोटा, नापासर जो अवैध हथियार लेकर मुरलीधर व्यास कॉलोनी में जीवणनाथ बागेची की रोड पर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची और निगरानी की। इस बीच इन्द्रजीत उर्फ विराट भार्मा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा, तो पुलिस टीम ने उसे वही दबोच लिया। पुलिस टीम के उसके कब्जे से एक अवैध देपिस्टल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किए व आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस गैंग ने उपलबध कराए…
आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह तथ्य सामने आया है कि उन्हें अनिल बिश्नोई गैंग ने हथियार उपलब्ध करवाए है। अनिल बिश्नोई को पुलिस ने नामजद किया है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और किन-किन लोगों को अवैध हथियार सप्लाई किए गए हैं।






