बीकानेर : लोक कलाओं के संरक्षण की कवायद, कलाकारों का डेटाबेस तैयार करेगी संगीत नाटक एकेडमी... - Nidar India

बीकानेर : लोक कलाओं के संरक्षण की कवायद, कलाकारों का डेटाबेस तैयार करेगी संगीत नाटक एकेडमी…

बीकानेरNidarIndia.com लोक कलाओं, गीत-संगीत, नृत्य कला का संरक्षित करने की कवायद शुरू हो रही है। इसके लिए अलग-अलग विधाओं से जुड़े कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

राजस्थान संगीत अकादमी इस प्रक्रिया क्रियान्वित करेगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में समस्त उपखंड अधिकारियों को कलाकारों का डाटा 31 मार्च तक पोर्टल पर अपडेट करने के अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि अकादमी की ओर से संगीत, नृत्य, नाटक, लोककला और अन्य प्रदर्शनात्मक कलाओं से जुड़े कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं का डाटा संकलन किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग के उपनिदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें सभी उपखंड अधिकारियों से समन्वय करते हुए डाटा अपलोड करवाना होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *