बीकानेरNidarIndia.com मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर से अपना मिजाज बदल लिया है। आज सुबह से घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया।


वही शीत लहर भी चल रही है। इससे सर्दी का अहसास बढ़ गया है। सुबह नौ बजे तक भी सूरज नहीं निकला। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं मौसम विभाग की तापमापी में सुबह नौ बजे तक 12 डिग्री सै.तापमान रिकार्ड किया गया।
घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी रही। दिन में भी वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। मुख्य मार्गों पर घने कोहरे के गाडिय़ां चलाने वालों को मुश्किल हुई। अल सुबह से ही पूरे शहर को कोहरे की चादर ने घेर लिया।





