बीकानेरNidarIndia.com उत्तर पश्चिमी रेलवे मंडल खेलकूद संगठन के तत्वावधान में चल रहे अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता डीआरएम कप में सोमवार फुटबॉल और वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले हुए।

इसमें फुटबॉल में यांत्रिक ने वाणिज्य विभाग को 2-0 से हराया और वॉलीबॉल में आरपीएफ ने इंजीनियरिंग को 2-0 सेट से पराजित किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार मंगलवार को क्रिकेट के मुकाबले होंगे।





