बीकानेरNidarIndia.com जयपुर रोड पर रविवार देररात को हुए एक सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जहां पर कार व ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


नापासर पुलिस के अनुसार जयपुर रोड पर रायसर के पास कार और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार में तिलकनगर निवासी शिवराज सिंह, किसनसिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ सवार थे।

घटना की सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पुलिस, ग्रामीणों व अन्य वाहनों के चालकों ने बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस की सहायता से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। कार श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ आ रही थी जबकि ट्रेलर बीकानेर से जा रहा था। मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना के बाद हाइ-वे पर जाम लग गया…



हादासे के बाद राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई, आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गई, कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।







