आस्था : आशापुरा माता का हुआ विशेष शृंगार, बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना... - Nidar India

आस्था : आशापुरा माता का हुआ विशेष शृंगार, बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना…

बीकानेरNidarIndia.com नत्थूसर गेट बाहर स्थित मां आशापुरा माता मंदिर में बसंत पंचमी पर्व परम्परागत रूप से गुरुवार को मनाया गया।

मां आशापुरा की प्रतिमा को पीले वस्त्र पहनाकर विशेष शृंगार किया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कलाकारों ने मां का स्तुति गान किया। वाद्ययंत्र नगाड़ों का पूजन किया गया।

पुजारी नृसिंह व्यास ने बताया कि इससे पूर्व दो दिवसीय कार्यक्रम में पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया था, साथ ही फूलों से सजावट की गई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *