बीकानेरNidarIndia.com हिन्दू जागरण मंच की ओर से गुरू गोविन्दसिंहजी जयंती पर 29 दिसम्बर को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
हिन्दू जागरण मंच के महानगर संयोजक रूपेश आहुजा ने बताया कि हिन्दू जागरण मंच का धरणीधर मैदान में होगा। यह सम्मेलन के रूप में हिन्दू जागरण मंच की वार्षिक बैठक है, जिसमें वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार होती है।
हिन्दू जागरण मंच के जोधपुर प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने बताया कि सम्मेलन के दौरान कोविड गाइडलाइन की पूर्णतया पालना की जाएगी। साथ ही आयोजन स्थल पर मास्क, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था भी रहेगी।





