नवाचार : रामदेवरा में सरकारी स्कूल के बच्चों में वितरित करेंगे कॉपी-पेन्सिल, नया वर्ष मनाने के लिए कोलकाता मृदुल फाउण्डेशन की पहल…

बीकानेर.कोलकाताNidarIndia.com कोलकाता के मृदुल फाउण्डेशन की ओर से इस बार नववर्ष के आगमन पर एक जनवरी को रामदेवरा के एक सरकारी विद्यालय में पठ्न सामग्री वितरित की जाएगी।

फाउण्डेशन के पदाधिकारी विमल केडिय़ा के अनुसार रामदेवरा से 11 किमी दूरी पर नारावतों की ढाणी, सुजासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थियों को कॉपी-पेन्सिल, टिफिन बॉक्स वितरित किए जाएंगे।

इस दौरान विद्यार्थियों को नश्ता भी करया जाएगा। गौरतलब है कि फाउण्डेशन हर बार नववर्ष पर अलग नवाचार करता है। इस बार उनके पदाधिकारी कोलकाता से रामदेवरा पहुंचेंगे और सरकारी विद्यार्थियों को पठन सामग्री का वितरण कर अपना नया साल मनाएंगे। इस दौरान लोक देवता बाबा रामदेवजी की पूजा-अर्चना कर चादर और ध्वजा चढ़ाएंगे। इस दौरान कोलकाता रामदेव बाल मंडल के संरक्षक जेठमल रंगा और फाउण्डेशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *