बीकानेरNidarIndia.com पुष्करणा स्टेडियम साफ-सुथरा रहे इसके लिए रविवार को मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के खिलाडियों ने श्रमदान किया।
इस दौरान मैदान में कंटीली झाडियों की सफाई की गई, दूब की कटिंग की गई। क्लब के शंकर बोहरा ने बताया कि स्टेडियम में रोजाना अभ्यास में आने वाले खिलाडी हर रविवार को दो घंटे श्रमदान करते हैं। इस मौके पर अमित व्यास( जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष ) अरुण व्यास, महेंद्र व्यास ने मैदान में पहुंचकर खिलाडियों का प्रोत्साहित किया।
इस दौरान पवन, नारायण बिस्सा कोच, गोकुल जोशी भंवर लाल, मनीष स्वामी, महेश बोहरा, सुरेश ओझा,सदन पुष्करणा, श्याम हर्ष, पवन ओझा,जीवेश, सौरभ जोशी, यशराज, बालमुकुंद, नारायण सुथार, पंकज सुथार, आशुतोष पुरोहित, गोरी शंकर पुरोहित, नरेंद्र नारायण आदि ने पुष्करणा स्टेडियम में श्रमदान किया।





