बीकानेरNidarIndia.com लूणकनसर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक सडक हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा चक 264 के समीप हुआ है, तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे, इस दौरान उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ही युवक एक बाइक पर बुधवार को बाजार जा रहे थे, इस दौरान एक टै्रक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतकों में श्योपत, मदन लाल व राजू के रूप में हुई । थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि तीनों के शव लूणकनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, कल उनका पोस्टमार्टम होगा।





