सम्मान : शहर में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए काबिना मंत्री डॉ.कल्ला का हुआ अभिनंदन

बीकानेरNidarIndia.com शहरी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का अभिनंदन पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ के नेतृत्व में गायत्री मंदिर परिसर में किया गया।

पुजारी बाबा ने बताया कि डॉ. कल्ला द्वारा चत्तोलाई स्थित श्मशान भूमि में ट्यूबवेल तथा बरामदा निर्माण एवं ओझा सत्संग भवन में टीन शेड निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार डॉ. कल्ला के प्रयासों से सिटी डिस्पेंसरी नंबर 6 भवन का पुनर्निर्माण हो रहा है। इन स्वीकृतियों से शहरी क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। इसके मद्देनजर के. के. छंगाणी, पंडित अशोक किराडू, पंडित राजा ओझा तथा पार्षद दुर्गादास छंगाणी सहित अनेक लोगों ने शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि शहरी क्षेत्र उनका परिवार है। यहां आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिटी डिस्पेंसरी नंबर 6 का भवन शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। शहर की सातों ऐतिहासिक बारियों और लक्ष्मीनाथ मंदिर के विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत करवाई जा रही है। शहरी क्षेत्र की सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भादाणी को प्रदान किया प्रमाण पत्र…

इस दौरान कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने युवा चित्रकार रामकुमार भादाणी को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और मैडल सौंपा। भादाणी ने स्टेनो पेंसिल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्टेनोग्राफ्री में पोट्रेट, उन्ही के भाषण के पांच हजार शब्दों का उपयोग कर 1 घंटे 10 मिनट में तैयार किया। यह स्केच वर्तमान में मुख्यमंत्री निवास स्थान पर संरक्षित है।

भादाणी के इस कार्य को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। डॉ. कल्ला ने इस पर प्रसन्नता जताई और कहा कि बीकानेर कलाधर्मी शहर है। यहां के कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में बीकानेर का नाम रोशन किया है। युवा पीढ़ी युवाओं का इस और जुडऩा अच्छा संकेत है। उन्होंने भादाणी से इस दिशा में और नवाचार करने का आह्वान किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *