बीकानेरNidarIndia.com सदर थाना क्षेत्र में मारपीट कर पर्स छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और राह चलते राहगीर को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से पर्स छीनकर भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को सौंपी गई।





पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी सहायता व मुखबीर की सूचना पर आरोपी पीयूष रावत और आकाश जैदिया उफ सीपु को नामजद कर गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और परिवादी के रुपए और कागजाद भी बरामद किए।
यह टीम रही सक्रिय…

थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, सहायक निरीक्षक मांगीलाल, सुरेन्द्र कुमार, हैड कानि.सुरेन्द्र, कानि.लखाराम, सीमांत और इमीचंद ने तत्परता दिखाई।
Post Views: 124





