रेलवे : यह ट्रेनें अब लूनी स्टेशन पर भी ठहरेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा... - Nidar India

रेलवे : यह ट्रेनें अब लूनी स्टेशन पर भी ठहरेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा…

बीकानेरNidarIndia.com यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर पश्चिमी रेलवे की तीन ट्रेनों का ठहराव लूनी स्टेशन पर दिया जा रहा है, इसमें मुख्य तौर पर जोधपुर-गांधीधाम, जैसलमेर- काठगोदाम और बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेनों का ठहराव अब लूनी स्टेशन पर भी होगा,

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 12 नवंबर से जोधपुर से रवाना होने वाली लूनी स्टेशन पर रात 09:41 बजे आएगी और ०९:43 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 13 नवंबर से गांधीधाम से रवाना होकर लूनी स्टेशन पर 07:20 बजे आएगी और 07:22 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 11 नम्बर से जैसलमेर से रवाना होने वाली लूनी स्टेशन पर 09.00 बजे आएगी व 09:02 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 10 नवम्बर से काठगोदाम से रवाना होने वाली लूनी स्टेशन पर ०४:०३ बजे आएगी और ०४:०५ बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन10 नवंबर से ऋषिकेश से रवाना होने वाली लूनी स्टेशन पर ०३:४८ बजे आएगी और 3:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 11 नवंबर से बाड़मेर से रवाना होने वाली लूनी स्टेशन पर 10:33 बजे आगमन व 10:35 बजे प्रस्थान करेगी। गौरतलब है कि यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर 6 माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा के बाद बढ़ाया जा सकता है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *