बीकानेरNidarIndia.com अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्तरगढ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से ३४.४०० किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है।




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को हैडकानि. रामचरण ने थाना प्रभारी अरविन्द सिंह शेखावत को टेलीफोन पर सूचना दी कि आरडी ५५९ में सतासर से आरडी ४६५ मार्ग पर एक वाहन बोलेरो कैम्पर को रुकवा रखा है।
उक्त गाडी डोडा पोस्त भरा है, इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गाडी को कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की तो दो प्लास्टिक कटों में ३२.४०० किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त भरा हुआ था, गाडी चालक चक ३ जेएमएमआर गोडू निवासी रामचंद्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया, आरोपी से पूछताछ जारी है, मामले की जांच दंतौर थानाधिकारी देवीलाल को सौंपी गई है।
Post Views: 214






