बीकानेरNidarIndia.com दाऊजी मंदिर रोड पर स्थित प्राचीन सिनेमा हॉल प्रकाशचित्र में सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक से आग लग गई।


हलांकि यह सिनेमा हॉल बीते कई साल से बंद पडा है, इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन हॉल के अंदर का फर्नीचर पूरी तरह से जलकर खाख हो गया। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है, भीषण आग को काबू पाने के लिए दमकल कार्मिक देर रात मशक्कत कर रहे थे।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, मुख्य रोड पर आने-जाने का रास्ता बंद कर दूसरे वैकल्पिक रास्तों से यातायात को निकाला गया, आग की खबर लगने पर भारी संख्या में लोग प्रकाशचित्र सिनेमा के आगे जुटने शुरू हो गए, जिनको हटाने में पुलिस समझाईश कर रही थी, सिनेमा हॉल के पीछे की तरफ से आग भभक उठी, इससे आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी सी मच गई।
Post Views: 220










