बीकानेरNidarIndia.com मानव प्रबोधन प्रन्यास के तत्वावधान में शिवबाडी शिवमठ की ओर से इस बार दो नवंबर से गीता ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से श्रृद्धेय स्वामी संवित् सोमगिरि महाराज के संरक्षण में बीते 26 साल से गीता ज्ञान लिखित परीक्षा लगातार मानव प्रबोधन प्रन्यास आयोजित करता आ रहा है, इस बार भी बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के ही विभिन्न स्तर के 47 विद्यालय के लगभग 8,000 छात्र और छात्राएं भाग लेंगे।

गीता ज्ञान लिखित परीक्षा में श्रीमद् भगवतगीता क्रमांक 20 गीता प्रेस, गोरखपुर या मानव प्रबोधन प्रन्यास की ओर से प्रकाशित श्रीमद् भगवतगीता की सहायता से ही प्रश्न-पत्र छात्र-छात्राओं को हल करने हैं। परीक्षा देते समय विद्यार्थियों के पास गीता पुस्तक होना अनिवार्य है। गीता ज्ञान लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से अपराह्न 12 बजे तक आयोजित होगी।

आयोजन को लेकर सोमवार शाम को गीता ज्ञान लिखित परीक्षा के प्रभारियों की एवं कार्यकत्ताओं की एक बैठक स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज के सानिध्य में रखी गई थी। इसमें स्वामी विमर्शानंद महाराज ने निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यार्थी के पास श्रीमद् भगवत् गीता क्रमांक 20 होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि प्रभारी या कार्यकर्ता परीक्षा प्रारंभ होने के समय से एक घन्टे पहले उपस्थित हों।

इस बैठक में शशि गुप्ता, हरिनारायण खत्री, हरिओम पूंज, घनश्याम स्वामी, रमेश जोशी, आर के कोशिक, हरीश चन्द्र शर्मा, कैलाशचन्द्र शर्मा, बजरंग शर्मा, साकेत शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, बजरंग लाल प्रजापत, रूप सिंह भाटी, वीरेन्द्र कुमार व्यास, विजेन्द्र सिंह भाटी, विकास सोलंकी आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *